हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर। सं.सू. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले के हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के 61 परीक्षा केंद्रों पर आठ दिनों से चल रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन की परीक्षा जिले में केवल एक परीक्षा केंद्र एसएनएस कॉलेज पर निर्धारित थी। मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आठ दिनों की परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया। बुधवार को परीक्षा के अंतिम दिन एक पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा ली गई। अंतिम दिन की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं पाए गए। वहीं कदाचार के आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.