मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा-2026 मंगलवार से मुंगेर जिले में प्रारंभ हो रही है। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। जिले में कुल 19,586 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें पहली पाली में 10,516 और दूसरी पाली में 9,070 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर महिला और पुरुष परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग प्रवेश और बैठने की व्यवस्...