बांका, मार्च 30 -- धोरैया(बांका) संवाद सूत्र धोरैया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमजोरा के छात्र आशीष कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 484 अंक प्राप्त कर अपना प्रखंड व जिला ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। रविवार को बिहार बोर्ड द्वारा जारी किये गए मैट्रिक परीक्षा क़े परिणाम में आशीष ने पुरे बिहार में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। संपूर्ण बिहार में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले आशीष काफी मेहनती व होनहार छात्र है। जबकि आशीष क़े पिता कपिल यादव एक छोटे किसान होने क़े साथ साथ मजदूरी का भी काम करते है। जबकि मां रंजना देवी कुशल गृहिणी होने क़े साथ ही अपने पति क़े काम में हाथ बटाने क़े साथ ही अपने पुत्र को पढ़ाई क़े लिए काफ़ी उत्साहित करती है।आशीष के इस सफलता से परिजन व विद्यालय ही नही बल्कि संपूर्ण ग...