बक्सर, अप्रैल 24 -- युवा के लिए ---- समारोह एकरासी में मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन समारोह में वीर कुंवर सिंह को याद कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव व पुस्तक दिवस पर एकरासी कन्या मध्य विद्यालय में समाजवादी विचार मंच की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दसवीं व बारहवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्हे सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार विधान परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय जनता दल के कोषाध्यक्ष कुमार नगेंद्र उर्फ रिंकू यादव द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- बाबू वीर कुंवर सिंह ने बलिदान देकर स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेर...