भागलपुर, अप्रैल 2 -- मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली घोघा के ब्रह्मचारी टोला निवासी मनोज मंडल की पुत्री अंशु प्रिया को घोघा थाना परिसर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, एसआई प्रियंका भारती एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें पाठ्योपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अंशु प्रिया को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.