पाकुड़, फरवरी 18 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के तहत 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई परीक्षाएं मंगलवार को संताली विषय की अंतिम परीक्षा के साथ शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद एवं सक्रिय रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी एवं सशक्त मार्गदर्शन में प्रारंभ से लेकर अंतिम परीक्षा तक सभी विषयों की परीक्षाएं निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गईं। बीडीओ श्री बनर्जी स्वयं लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे तथा केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। उनकी प्रशासनिक दक्षता एवं सजगता के कारण पूरे प्रखंड में परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.