जहानाबाद, मार्च 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय अरवल में मैट्रिक की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के अब तक के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। जब से विद्यालय खुला है तब से यह सर्वाधिक स्कोर है। विद्यालय की दशम् की छात्रा प्रिया कुमारी ने यह रिकॉर्ड बनाया है। विद्यालय से 30 छात्राएँ मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिसमें 22 छात्राएँ प्रथम श्रेणी से एवं 08 छात्राएँ द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं। इस प्रकार यहाँ पर शत-प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। विद्यालय की सेकेंड टॉपर सुश्री नीरु कुमारी को 427 एवं तृतीय टॉपर मानसी कुमारी को 424 अंक मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.