लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जैक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को सोमवार को जिला प्रशासन, लोहरदगा की ओर से नया समाहरणालय भवन के सम्मेलन कक्ष में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा कि सफलता की यह पहली सीढ़ी है। मेहनत करने की इस आदत को आगे भी बनाये रखें। आपकी सफलता में जिनका योगदान रहा है, उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जरूर जाहिर करें। जीवन में जिस पद पर भी पहुंचें लेकिन अपने विद्यालय व गांव के विकास के लिए जरूर कुछ ना कुछ करें। आज की सफलता व्यक्तिगत नहीं बल्कि इसमें आपके माता-पिता, शिक्षक आपके मित्रगण सभी का योगदान है। डीसी ने कहा ऐसे कार्यक्रम में प्रखण्ड और विद्यालय स्तर पर भी आयोजित किये जाएंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.