मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मैट्रिक की कॉपी जांच के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर एक ही विषय की कॉपियों की जांच होगी। जिले में मैट्रिक की तीन लाख से अधिक कॉपियों की जांच होनी है। एक केन्द्र पर 250 से 300 परीक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। जिले में बीबी कॉलेजिएट में हिंदी, विद्या बिहार में संस्कृत, राधा देवी स्कूल में अंग्रेजी, आबेदा प्लस 2 स्कूल में विज्ञान, तिरहुत अकेडमी में गणित और प्रभात तारा में सामाजिक विज्ञान की कॉपियां जांची जाएंगी। परीक्षक नहीं ला सकेंगे मोबाइल : बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कॉपी जांच के लिए आने वाले परीक्षक केवल अपने साथ योगदान पत्र और विरमन पत्र ही लेकर आ सकेंगे। इसके अलावा अन्य कोई कागजात नहीं लाएंगे। परीक्षकों को मूल्यांकन केन्द्र पर मोबाइल लेकर नहीं आना है। बोर्ड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.