भभुआ, अप्रैल 2 -- सात अप्रैल तक ऑनलाइन भरेंगे फॉर्म, अंकों से असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा मौका बिहार बोर्ड ने डीईओ को जारी किया निर्देश, छात्रों तक सूचना पहुंचाने को कहा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है। समिति की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र के हवाले से डीईओ राजन कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल वे छात्र-छात्राएं, जो अपने किसी एक विषय, एक से अधिक विषय या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हैं, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सात अप्रैल 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी समिति की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। ब...