पटना, फरवरी 24 -- व्यावसायिक विषयों की परीक्षा के आयोजन के साथ ही बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा संपन्न हो जाएगी। व्यावसायिक ऐच्छिक विषयों के अंतर्गत सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम एवं आईटी ट्रेड विषयों की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के सातवें दिन मंगलवार को दोनों पाली में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा राज्यभर के 1699 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सातवें दिन की परीक्षा में एक भी निष्कासन नहीं हुआ। सीबीएसई : 10वीं की आज विज्ञान विषय की परीक्षा पटना। सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी। जबकि 12वीं बोर्ड में मुख्य विषय की परीक्षा 26 फरवरी को आयोज...