सराईकेला, दिसम्बर 9 -- सरायकेला, संवाददाता । समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 की माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन से संबंधित झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के दिशा-निर्देशों के आलोक में आवश्यक मापदंडों की समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की उपयुक्तता संबंधी रिपोर्टों की जाँच की गई। इन रिपोर्टों में विद्यालयों की आधारभूत संरचना, कक्ष क्षमता, विद्युत सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक अन्य सुविधाओं की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। समीक्षा के उपरांत समिति ने प्राप्त रिपोर्टों के आ...