पटना, अप्रैल 8 -- बिहार बोर्ड ने मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षार्थी अब 10 अप्रैल तक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org या https://biharboardonline.com पर जाकर आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि सात अप्रैल तक निर्धारित थी, जिसे बोर्ड ने छात्र हित में बढ़ा दिया है। परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक विद्यार्थी जिनका पंजीयन सत्र 2023-2024, 2024-2025 और 2025-2026 के लिए मान्य है, वह अपने विद्यालय के प्रधान के माध्यम से समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन या शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित कर समस्या का समाध...