लातेहार, फरवरी 2 -- लातेहार,संवाददाता। जिले में वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा तीन फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में 09:45 बजे पूर्वाहन से 01:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को ले कर अनुमंडल के संचालित परीक्षा केंद्र में कदाचारमुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन के लिए एसडीएम अजय कुमार रजक ने धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू किया गया है। यह निषेधाज्ञा सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में लागू रहेगा। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के अगल-बगल अनावश्यक भीड़, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग व अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित कि...