कटिहार, अप्रैल 2 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बुधवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एसडीओ राजू कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीडीओ चंदन प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद भी उपस्थित रहे । टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। एसडीओ ने छात्रों का बढ़ाया हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सम्मानित होने वाले छात्रों में बारसोई घाट से रोज आलम 469 अंक, फुआगांव से रोहित दास 463, कदमगाछी से सुहाना परवीन 457, बेलवाडांगी से शाहरुख 456, बिघोर हाट से मो साजिद अख्तर 454, लहगरिया से राजू कुमार यादव 452, एच एस सुधानी से साहिल रजा 452, ढट्टा से सोनालिका ...