हाजीपुर, अप्रैल 2 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को राघोपुर प्रखंड स्थित राजकीय कृति पृथ्वी सिंह हाई स्कूल जहांगीरपुर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण एवं सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं में प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा में दूसरे स्थान लाने वाली छात्र अंशु कुमारी एवं अन्य छात्र-छात्रा प्रीति कुमारी, सोनू कुमार, गोलू कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, नितीश कुमार, इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्रा खुशबू कुमारी, शिवम कुमार, आशीष झा, प्रीति कुमारी, सीमा कु...