गोड्डा, जनवरी 31 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, धर्मुडीह, पांडुबथान, गोड्डा में झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि-सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त...