मोतिहारी, अप्रैल 7 -- मधुबन। उच्च विद्यालय नवरंगिया माधोपुर में सोमवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।‌ पंसस के प्रतिनिधि व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुमन कुमार सिंह ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 11 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह दौलत है। जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। शिक्षा की बदौलत ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। मौके पर प्रभारी एचएम दिनेश्वर पंडित,इंद्रजीत कुमार, विनोद कुमार यादव,अमित कुमार,कंचन शर्मा,निशि,राम विनय पासवान, जिन्नत बानो,बजिन्द्र पंडित,सौरभ खान,ममता पटेल,शशि प्रकाश आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...