मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- कांटी। मुस्तफापुर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अजीत कुमार ने इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा में उच्च अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि जो बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं, उन्हीं को सफलता मिलती है। इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक पासवान, नीरज कुमार, रामनंदन सिंह, रामजपु प्रसाद यादव, संजय यादव, श्रीकिशुन राम, दिलीप कुशवाहा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...