सासाराम, अगस्त 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को पंजीकरण का अंतिम मौका दिया है। विद्यार्थी 22 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद पंजीकरण का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में पंजीकरण से वंचित विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- Araria News: मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थी 22 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...