बगहा, जनवरी 28 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर की परीक्षा जिले के कॉलेज में 2 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसके बाद लगातार मैट्रिक की परीक्षा भी होगी। इस दौरान महाविद्यालय में पठन पाठन बंद रहेगा। इसे देखते हुए अब विश्वविद्यालय ने नया दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जिसके तहत कॉलेज में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के दौरान ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी। इसे लेकर महाविद्यालय में रूटिंन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के दौरान ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी। इसमें स्नातक और पीजी दोनों के लिए अलग-अलग रूटिंन बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जो प्राध्यापक मूल्यांकन कार्य के लिए बाहर गए हुए हैं। उन्हें भी शाम के समय बच्चों की कक्षा लेनी होगी। तभी उनकी हाजिरी बना पाएगी। उन्होंने बताया...