मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- औराई, एसं। रतवारा शेखटोली में सोमवार को मैट्रिक में जिला टॉपर सादिया के घर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। थानेदार हेमलता कुमारी, दारोगा सिकंदर यादव, सलीम फरीदी, जदयू मीडिया के प्रदेश महासचिव मो. साकिब, उद्योगपति आमीर रहमानी, शिक्षक मुंतजिर हसन, आजाद समाज पार्टी के नेता आफताब आलम, अबु बकर, कांग्रेस नेता दीनबंधु क्रांतिकारी, राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज समेत दर्जनों लोगों ने सादिया को बधाई दी। सादिया के पिता समी अहमद, माता सबीहानाज हाशमी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान सादिया के साथ पढ़ने वाले बच्चे भी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...