बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- मैटेरियल का 7, तो मजदूरी का 2 माह से भुगतान नहीं मनरेगा योजना के मटेरियल मद में 12 करोड़ से अधिक बकाया बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। मनरेगा में मैटेरियल मद में सात माह तो मजदूरी में दो माह से भुगतान लंबित है। इससे मजदूरों व वेंडरों को भारी फजीहत हो रही है। भुगतान लंबित रहने के कारण मटेरियल में 12 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है। मजदूरों का भुगतान नवंबर माह से नहीं हो पा रहा है। मजदूरी में भी करोड़ों रुपये का बकाया है। अधिकारियों की माने तो यह सिलसिला चलता रहता है। मैटेरियल में सबसे अधिक 2024-25 का 8928.63 लाख बकाया है। इसी प्रकार, 2022-23 का 20.58 लाख बकाया है। 2023-24 का 3062.31 लाख बकाया है। सब मिलाकर 12011.52 लाख रुपये का बकाया हो गया है। पलायन रोकने के लिए गांव स्तर पर ही कार्य दिलाये जाने के लिए मनरेगा से रोजगार दि...