नई दिल्ली, जुलाई 9 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12.377 किलोमीटर लंबे इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ नई दिल्ली। मेट्रो की मैजेंटा लाइन भविष्य में दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Delhi News: मेट्रो की मैजेंटा लाइन बनेगी नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर निर्माण कार्य की शुरुआत सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जो इस महत्वपूर्ण परियोजना का पहला निर्माण चरण है। 12.377 किलोमीटर लंबा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर बनने के बाद मैजेंटा लाइन की लंबाई कुल 89 किलोमीटर हो जाएगी जो दिल्ली में सबसे ज्यादा ल...