समस्तीपुर, मार्च 13 -- कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के ध्रुवगामा सिंघिया गांव के समीप बुधवार की रात मैजिक व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोठिया गांव निवासी कामेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार (30) के रूप में हुई। वहीं दूसरा जख्मी युवक इलाजरत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात सिंघिया ध्रुवगामा गांव स्थित मुख्य सड़क के समीप ट्रक व मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मैजिक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान इसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। जहां दोनों युवक को घायल देखकर अविलंब इलाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.