बेगुसराय, जून 19 -- मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-55 पर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मैजिक वैन की ठोकर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया वार्ड 01 निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय सौरभ कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि 23 वर्षीय प्रिंस कुमार जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया तथा दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वैन एवं बाइक को जब्त कर थाना लाया।

घटनास्थल पर चिकित्सा की स्थिति अनुमंडलीय अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने पंकज साह के पुत्र सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश सहनी के पुत्र प्रिंस कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। परिजनों के अनुसार लगभग आठ बजे सुबह दोनों युवक मंझौल बाजार से बर्फ खरीद कर ...