चंदौली, जून 11 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने नवीन मंडी के पास चेकिंग के दौरान तीन मैजिक वाहनों से 6 गोवंश बरामद किया। वहीं चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर गोवंश को बिहार वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से मंगलवार की रात वांछित अभियुक्तों, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध पशु तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- कोसीकलां में पिकप से तस्करी कर गोवंश ले जाते तीन गिरफ्तार इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्...