आरा, नवम्बर 9 -- आरा, हि.सं.। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप रविवार की दोपहर एक मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इससे वह बाइक के साथ चाट में जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार है। परिजनों ने बताया कि अजीत अपने गांव से बाइक से जगदीशपुर थाने का टोला बाजार करने जा रहा था। उसी दौरान सोनवर्षा गांव के समीप मैजिक वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...