पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। मैजिक से ससुराल जाते वक्त रखे बैग में से सोने चांदी के जेवरात गायब हो गए। पीड़ित ने थाना सुनगढ़ी में मैजिक चालक और तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बिलसंडा क्षेत्र के सुहैला आराजी तनाया निवासी सर्वेश कुमार ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 20 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहा था। नौगवां चौराहे के समीप से वह पूरनपुर जाने के लिए मैजिक पर बैठा। मैजिक चालक के अलावा मैजिक पर तीन लोग अन्य बैठे हुए थे। यह भी पढ़ें- 16 माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं, अब दोबारा जांच होगी आसाम चौराहे के पास वह गन्ने का जूस पीने के लिए बाहर निकला। उसने अपना बैग सीट के नीचे रख दिया था। बैग में सोने का हार,कान के झाले,बालचोटी,कमर बिछुआ,बच्चों क...