अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डे के पास मैजिक वाहन में बैठी महिला यात्री के पर्स से शातिर महिला ने लाखों के जेवरात पार कर दिए। पर्स से जेवरात गायब देख वह दंग रह गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रोहना सिंहपुर निवासी सुमन ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह बीते बुधवार को ई-रिक्शा से कंपनी बाग आई थी। यहां से गांव जाने के लिए मैजिक वाहन में बैठ गई। रास्ते में उसी वाहन में एक महिला और बैठ गई। आरोप है कि तभी शातिर महिला ने सुमन के पर्स से सोने की चेन,अंगूठी,झुमके समेत अन्य जेवरात पार कर दिए। पनैठी के पास पहंुचकर सुमन ने पर्स से जेवरात गायब देखे तो होश उड़ गए। वह वापस लौटी मगर महिला का कहीं सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि बताए गए हुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.