सहरसा, मार्च 31 -- महिषी। थाना क्षेत्र के लहुआर गांव के समीप सोमवार को मैजिक वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चन्द्रायण निवासी सचिन पासवान एवं बाबू पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दूध का कंटेनर लेकर आ रहे मैजिक वाहन से सहरसा की ओर जा रही बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार व अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को महिषी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...