मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते पकड़ाया युवक
किशनगंज, जून 15 -- किशनगंज । संवाददाता शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक एक खड़ी मैजिक गाड़ी का ताला तोड़कर उसके कीमती पार्ट्स निकाल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक संदिग्ध अवस्था में वाहन के अंदर घुसा हुआ था। जब लोगों को उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने पास जाकर देखा। आरोपी युवक गाड़ी के पार्ट्स खोलकर समेट रहा था। लोगों को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।घटना की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और अग्रतर कारवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.