सोनभद्र, मई 10 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर तेलाड़ी कस्बे में शनिवार रात सड़क पर गिरे अधेड़ को बचाने में मैजिक ने बाइक को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दोनों बैनी से बिजवार की तरफ जा रहे थे। रायपुर के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर तेलाड़ी कस्बे में शनिवार देर रात अधेड़ सड़क पार करते समय सड़क पर ही गिर गया। इसी दौरान खलियारी की तरफ से आ रहे मैजिक वाहन ने अधेड़ को बचाने में सामने से आ रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार 22 वर्षीय मंगलेश निवासी मानपुर तथा 21 वर्षीय राहुल निवासी बिच्छी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- वैन के धक्के से बाइक सवार दो घायल, गंभीर मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देख डा...