प्रयागराज, मई 7 -- थाना क्षेत्र के पड़िला गांव के सामने मैजिक वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। विशाल तिवारी पुत्र गया प्रसाद निवासी करनाईपुर बहारिया, विनय तिवारी पुत्र राकेश तिवारी भवानी गढ़ थाना फतनपुर प्रतापगढ़, ओम तिवारी पुत्र अजय निवासी भवानीगढ़ फतनपुर प्रतापगढ़ एक बाइक से घर जा रहे थे। पड़िला गांव के सामने चालक मैजिक गाड़ी को मोड़ रहा था। तभी बाइक की टक्कर हो गई। तीनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...