मैजिक की टक्कर से फुलकी खा रहे युवक की मौत
गंगापार, मई 20 -- चाट की दुकान पर खड़े होकर फुलकी खा रहे युवक की मैजिक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी व चालक पुलिस की हिरासत में है। थरवई थाना क्षेत्र के कांदी गांव निवासी 18 वर्षीय श्याम बाबू भारतीया पुत्र स्वर्गीय पिंटू भारतीया मंगलवार की रात नौ बजे अपने गांव में ही कांदी गुलालपुर रोड पर चाट की दुकान पर खड़ा होकर फुलकी खा रहा था। उसी समय गुलालपुर की तरफ जा रही एक दूध की मैजिक गाड़ी ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे श्याम बाबू भारतीया की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी व उसके चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर पर ही रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.