बलरामपुर, मई 23 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ बाजार जलापुर में क्रिकेट मैच की हार-जीत को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम महुआ बाजार जलापुर निवासी नासिर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई शहजाद उर्फ ओसामा गांव में क्रिकेट मैच खेल रहा था। मैच में गांव के ही ओसामा और कासिफ पुत्रगण जुबेर निवासी सेखुइया की टीम हार गई थी। आरोप है कि हार से नाराज दोनों युवक रंजिश मानने लगे थे। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 21 मई रात करीब 10:30 बजे दोनों आरोपियों ने शहजाद को अकेला पाकर रोक लिया और उसके साथ जमकर पिटाई की। हमले में युवक के हाथ व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान ...