बागपत, दिसम्बर 14 -- चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय महिला लेखपाल की चंडीगढ़ में हृदयगति रूकने से मौत हो गई। लेखपाल चंडीगढ़ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टी-20 मुकाबले को देखने के लिए गई थी। मैच देखने के बाद वह सहेली के कमरे पर पहुंची, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चंडीगढ़ से शव गांव में लाने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया। मंसूरपुर निवासी 32 वर्षीय पूजा पुत्री राजकुमार लेखपाल थी। उसकी तैनाती वर्तमान में बडौत तहसील में चल रही थी। बताया जाता है कि पूजा क्रिकेट की शौकीन थी। गत 11 दिसंबर को वह चंड़ीगढ़ में हुए भारत और साउथ अफ्रीका के टी-20 मुकाबले के देखने के लिए पहुंची थी। उसके साथ उसकी सहेली सृष्टि भी थी। सृष्टि भी बागपत के ही कंडेरा गांव की रहने वाली है और चंड़ीगढ़ पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.