मैच खेलते समय युवक को सांप ने डसा, गंभीर
संभल, जून 2 -- अक्रूरजी पुरम कालोनी में रविवार को दोस्तों के साथ मैच खेलते समय युवक को सांप ने डस लिया। जिसे परिजन आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार के लिए युवक को भर्ती कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी आकाश कोरी पुत्र पिंडी रविवार की सुबह 8 बजे दोस्तों के साथ अक्रूरजी पुरम कालोनी में मैच खेलने आया था। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय झाड़ियां में से बाल निकलते समय उसके सीधे हाथ की उंगली में सांप ने डस लिया। जिसकी सूचना साथी युवकों ने उसके परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन उपचार के लिए सीएचसी चन्दौसी ले गए। जहां युवक का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.