मैच के दौरान विवाद में छात्र पर दरांती से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट
मुरादाबाद, मई 10 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में क्रिकेट मैच खेलते समय बच्चों के बीच हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने आठवीं कक्षा के छात्र पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दुपैड़ा निवासी मंगली ने बताया कि उनका बेटा आकाश अपने गांव के बाहर बच्चों के साथ मैच खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर आकाश से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दरांती से आकाश की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में छात्र की गर्दन के पीछे गहरा घाव हो गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी साथी बच्चों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तत्काल मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.