बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- फतेहपुर। नगर में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अचानक अचेत हुए जमाल मेहंदी उर्फ टीटू की रविवार सुबह ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इसकी खबर आते ही कस्बे में शोक की लहर फैल गई। मखदूम शाह ग्राउंड पर शनिवार सुबह लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें टीटू क्रिकेट कमेंट्री कर रहे थे। इस बीच अचानक टीटू अचेत हो गए। उन्हें आनन फानन निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी सांसे थम गई। खबर फैलते ही समाज के विभिन्न तबकों से जुड़े लोग लोग उनके आवास पहुंच गए। प्रेस क्लब, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, नगर पंचायत के अलावा विधायक साकेन्द्र वर्मा, चैयरमैन इरशाद अहमद कमर, पूर्व चैयरमैन मो. मशकूर, राजेश जायसवाल, निजामुद्दीन रवींद्र वर्मा, मो. वहीद, अधिवक्...