नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मैचा इन दिनों सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि कैफे की दुनिया का काफी पसंद किया जाने वाला नाम बन गया है। कैफे मेन्यू में आपको इसके अलग-अलग ऑप्शंस आसानी से मिल जाते हैं। खासकर ठंडी मैचा वाली ड्रिंक लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी इसका खूब क्रेज देखने को मिलता है। अगर आप भी कैफे जाकर मैचा पीना पसंद करते हैं, तो हर बार बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसे घर पर भी कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और तरीका भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर कैफे जैसी मैचा ड्रिंक बनाने का आसान तरीका।मैचा बनाने के लिए क्या चाहिए? मैचा बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। इसके लिए मैचा पाउडर, थोड़ा गर्म पानी, दूध और स्वाद के हिसाब से मिठास चाहिए। अगर आपको ठंडी म...