कानपुर, जून 9 -- कानपुर। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में मैग्जीन कैफे इलेवन ने कानपुर वॉरियर्स को पांच विकेट से पराजित किया। मैच में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर वॉरियर्स ने 16.1 ओवर में 102 रन बनाए। टीम की ओर से अनंत दीप सिंह ने 22 रन, प्रिंस यादव ने 21 रन व विकास सिंह ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक यादव और अनिकेत यादव ने तीन-तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। यह भी पढ़ें- खांडेकर एकेडमी को हरा क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन बना चैम्पियन जवाब में मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने 11.4 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अविनाश यादव ने 25 रन,...