लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- मैगलगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्रामीण यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में कल्लुआ मोती गांव से जिला मुख्यालय लखीमपुर होते हुए देश की राजधानी नई दिल्ली तक सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस नई बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को अब दिल्ली जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कल्लुआ मोती गांव से प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे गोला डिपो की रोडवेज बस लखीमपुर के लिए प्रस्थान करेगी जो दोपहर 12:00 बजे लखीमपुर से वापस कल्लुआ मोती के लिए चलेगी। वहीं प्रतिदिन शाम 3 बजे कल्लुआ मोती से गोला डिपो की विशेष रोडवेज बस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। यह रोडवेज बस सेवा कल्लुआ मोती से फत्तेपुर, औरंगाबाद, बरवर, जहानी खेड़ा होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। बस संचालन से क्षेत्र के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों एवं व्यापारियों...