लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- मढिया घाट। कस्बे के सिद्धेश्वरी आश्रम मैगलगंज में लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए ईमानदार, स्वच्छ और जनहित आधारित राजनीति की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और समाज के विकास के लिए जाति, धर्म, क्षेत्रवाद तथा भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करने वाले लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सजग रहने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. सचिन अर्कवंशी, राम लड़ैते मिश्रा, लल्ला रस्तोगी, विकास गुप्ता, सनी गुप्ता तथा शिवांक रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...