लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- चपरतला। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने मैगलगंज क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो टेंपो और एक डबल डेकर बस समेत चार वाहनों को सीज कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीज किए गए सभी वाहन थाना मैगलगंज में खड़े कराए गए हैं। प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 312 वाहनों का ई-चालान, एक वाहन सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...