लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए तैलिक समाज ने 25 मार्च को मैगलगंज के एक गेस्ट हाउस में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर के विधायक व राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' उपस्थित रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तैलिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल राठौर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...