लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मैगलगंज टोल प्लाजा की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर ट्राफी हथिया ली है। एनएचआईटी कंपनी की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। एनएचआईटी कंपनी की ओर से संचालित सभी टोल प्लाजाओं के कर्मचारियों की दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फरीदपुर के मरुस्थली ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न टोल प्लाजा टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में चपरतला-मैगलगंज व फरीदपुर के बीच खेला गया। मैगलगंज टीम ने बैटिंग करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर 148 रन बनाएं। जवाब में उतरी फरीदपुर की टीम मात्र 79 ही बना सकी। यह भी पढ़ें- कर्मा में 14 से शुरू होगी युवा शक्ति प्रीमियर लीग मैगलगंज की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ...