धनबाद, फरवरी 27 -- तेतुलमारी स्थित बीसीसीएल की मैगजीन घर के समीप झाड़ियों में गुरूवार की सुबह अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों व मैगजीन घर में कार्यरत कर्मियों के बीच दहशत व्याप्त हो गया था। जैसे जैसे हवा का झोंका बढ़ता गया, आग विकराल रूप धारण करने लगा। स्थानीय लोगों व कर्मियों के प्रयास के बाद अपने स्तर से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दस बजे झाड़ियों से अचानक धुंआ निकलना शुरू हो गया, जो देखते ही देखते आग निकलना शुरू हो गया। आग की लपटें तेज होने लगी। कर्मियों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जमा कर लिया। सभी ने मिलकर पानी फेंकना शुरू कर दिया। कहा कि अगर थोड़ी देर तक आग जलता रहता तो अप्रिय घटना हो सकती थी। जिस जगह में आग लगी थी, उससे थोड़ी ही दूरी पर मैगजीन घर था जहां बारूद वाहन रहती है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.