बिजनौर, मई 11 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में देर रात एक मैक्स ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मैक्स चालक को पकड़ लिया। नजीबाबाद में सोमवार देर रात कोतवाली रोड परआकाशवाणी के सामने एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। अस्पताल मे महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में नानी की मौत, नाती बाल-बाल बचेघायलों की पहचान बताया गया कि ई रिक्शा में सवार हो कर आरसीपुरम निवासी राजेन्द्र उसकी पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र रोहित व भतीजा संदीप घर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रहे मैक्स वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में...