मैक्स की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल
पिथौरागढ़, अक्टूबर 22 -- पिथौरागढ़। नेपाल के धूम क्षेत्र में मैक्स वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 70 वर्षीय नाना राम चुनारा अपनी सास को दिखाने अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे मैक्स वाहन के चालक ने उनके पैर के ऊपर टायर चढ़ा दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- दार्चूला में बाइक रपटने से दो व्यक्ति घायल, गंभीर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.